लोकसभा चुनाव : ड्रीम गर्ल मथुरा सांसद का फिल्मी दुनिया से राजनीतिक तक का सफर
हेमा ने 2003 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह वर्तमान में उत्तरप्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक, निर्माता, नृत्यांगना और राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें पूरी दुनिया ड्रीमगर्ल के नाम से भी जानती हैं, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। हेमा का जन्म तमिल भाषी चक्रवर्ती परिवार में 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मानकुडी में हुआ था। उनके पिता का नाम वी.एस.आर. चक्रवर्ती और उनकी मां जया एक फिल्म निर्माता थीं। उन्हें चेन्नई स्थित आंध्र महिला सभा में नामांकित किया गया था।