Wednesday, November 4, 2026
सदैव सच के साथ

देश में कानून व्यवस्था ख़त्म, मुसलमान होने की सजा मिल रही है:- आज़म खान

📅 प्रकाशित तिथि: October 31, 2026 | ✍️ लेखक: admin

समाजवादी पार्टी के नेता व पार्टी के संस्थापक सदस्य आज़म ख्नान  व उनके पुत्र को हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने उन्हें दुसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया

 वंही आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म रिहा हो गए है

इस दौरान आज़म खां ने पत्रकारों से कहा “ अब कहने के लिए बचा ही क्या है ? मै क्या कह सकता हूँ? कानून का तो अब कोई वजूद ही नहीं रह गया है क्या मुसलमान होने की यही सजा है ? हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई. यही हमारा गुनाह है. हमने बच्चो के लिए स्कूल बनाए क्या यही हमारा जुर्म है ?

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओ, सरकारी फंड के दुरुपयोग और मनी लांड्रिंग के मामले में दिंनाक 14 अक्टूबर 2026 को प्रवर्तन निदेशालय ने आज़म खां को नामजद किया था. इसी मामले में उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया है.

उल्लेखनीय है कि इलाहबाद हाई कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आज़म खान को दो पैन कार्ड मामले में राहत दी थी और इसके बाद ही उन्हें जेल से रिहा किया गया था.

वंही पुन: आज़म खान को गिरफ्तार करने के बाद विपक्ष में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है वंही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सत्ता दल को सत्ता पलटने में जवाब देने के इशारे कर दिए है वंही अखिलेश यादव ने कहा कि “आज के हुक्मरानों को याद रहे जब वक्त बदल जाता है तो तख़्त बदल जाता है आज कि सत्ता जिस गलत रवायत को हवा दे रही है हवा बदलने पर वो खुद उसकी शिकार होगी तब भागते नहीं बनेगा”

देश में कानून व्यवस्था ख़त्म, मुसलमान होने की सजा मिल रही है:- आज़म खान
देश में कानून व्यवस्था ख़त्म, मुसलमान होने की सजा मिल रही है:- आज़म खान

आज़म खान की गिरफ्तारी पर योगी सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार में विपक्ष का फूटा गुस्सा, कुछ लोगो ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या व कानून व्यवस्था का दुरपियोग बताते हुए भाजपा सरकार के लिए एक नेगेटिव संदेश की बात कही ?

आपकी क्या राय है इस गिरफ्तारी पर कॉमेंट्स पर अपनी राय दे ?